नगरपालिका मण्डल, बाडमेर
| RUIDP Phase II | I.H.S.D.P. | B.R.G.F. |
| I.D.S.M.T. | United Fund | M.L.A.L.A.D. |
| T.F.C. | S.J.S.Y. | B.A.D.P. |
| अनुपम मिशन योजना | लैण्ड बैंक निर्माण |
| सफाई व्यवस्था | लैण्ड बैंक उपलब्धि |
1. RUIDP Phase II
बाड्मेर शहर में 63.25 करोड् रूपये की योजना प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत बाड्मेरशहर में सिवरेज लाइन बिछाने का मय S.T.P. (अनुमानित लागत 22 करोड) की निविदा प्राप्त की जाकर नेगोशियेसन के बाद पुन- एडीबी को स्वीकृति हेतु भिजवाई गयी है। जल सप्लाई में सुधार कार्य 22 करोड् के प्रस्तावित है। जिनकी निविदाएं RUIDP मुख्यालय जयपुर में 14.02.2009 को प्राप्त की जानी है। सर्किट हाउस के पास ऑवरब्रिज निर्माण कार्य की सामान्य व्यवस्था डिजाइन (GAD) स्वीकृति हेतु उत्तर पश्चिम रेल्वे मुख्यालय, जयपुर को भिजवाई गई है। इस कार्य की अनुमानित लागत लगभग 15 करोड् है। इसके साथ शेष राशि से शहर की मुख्य सड्कों का विकास प्रस्तावित है।
1. विवेकानन्द सर्किल से सर्किट हाउस तक
2. विवेकानन्द सर्किल से जी एस एस तक
ठोस कचरा प्रबन्धन के उपकरण एवं बाउण्डरी विस्तार अग्निशमन सेवा में सुधार एवं सोण नाडी एवं वेणासर नाडी का सौन्दर्यकरण का कार्य प्रस्तावित है।
इस योजना के अन्तर्गत लगभग 7 नये एस.आर. एवं 60 कि;मी; पाईपलाइन बिछाई जायेगी एवं शहर की जल सप्लाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जायेगा।
इसके अन्तर्गत शहर में सिवरेज लाईन बिछायी जावेगी एवं बाड्मेर से 8 कि.मी. दूर कुडला गांव में सिवरेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट बनाया जायेगा।
Top
2. IHSDP
बाड्मेर शहर के कच्ची बस्ती विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 2258 लाख के कार्य प्रस्तावित हैं। इस योजना के सात पैकेज बनाये गये हैं। सात पैकेज में से प्रथम निविदा में तीन पैकेज में निविदाएं प्राप्त हो गयी हैं, जिनकी स्वीकृतियां मुख्यालय से प्राप्त हो चुकी है। कार्य प्रगति पर है। राशि 60 लाख व्यय किये जा चुके हैं। शेष चार पैकेज के सब डिविजन कर निवदाएं की गयी, जिसमें तीन पैकेज में निविदाएं प्राप्त कर ली गयी है, दर विश्लेषण कर निविदाएं स्वीकृति हेतु भेजी जायेगी।
केन्द्रीय अंश की राशि के अन्तर्गत बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिये 1300 आवास एवं आवास उन्नयन के कार्य करीब 2.5 कि.मी. लम्बी डामर सडक, 15 किमी जल सप्लाई हेतु पाईप लाईन, सिवरेज, 80 विद्युत पोल एवं 4 सामुदायिक सभा भवन बनाये जायेंगे।
Top
3. B.R.G.F.
बाडमेर नगरपालिका को पिछडा क्षेत्र अनुदान मद योजना के अन्तर्गत वर्ष 06-07 में 21.00 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके अन्तर्गत प्रस्तावित दो कार्य पूर्ण कर यू.सी. भिजवाई जा चुकी है। वर्ष 07-08 में 182.75 लाख के 8 कार्य प्रस्तावित है। इसमें से चार कार्य पूर्ण हो चके हैं, दो कार्य प्रगति पर है। दो कार्य PWD (NH) खण्ड द्वारा किये जा रहे है।
वर्ष 08-09 के अन्तर्गत 261 लाख के कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाये जा चुके हैं एवं वर्ष 09-10 हेतु 260 लाख के कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाये जा चुके हैं।
Top
4. I.D.S.M.T.
बाड्मेर शहर में इस योजना के अन्तर्गत महावीर नगर योजना विकसित की जा चुकी है। अन्य योजना हेतु भूमि आबंटन हेतु कार्यवाही प्रगति पर है। इस योजना के मूल राशि एवं ब्याज की अदायगी की जा चुकी है। मूल राशि की NOC प्राप्त हो चुकी है। ब्याज के वाउचर मुख्यालय में मिलान करवाये जा चुके हैं, NOC प्राप्त नहीं हुई है।
इस योजना में मुख्य 80 फीट की सडक के सौन्दर्यकरण एवं विस्तार के कार्य एवं व्यावसायिक योजना में फुटपाथ एवं सौन्दर्यकरण के कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में योजना में उपलब्ध विद्यालय हेतु आरक्षित भूमि की नीलामी/आबंटन के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।
Top
5. UNITED FUND
इसके अन्तर्गत वर्ष 07-08 के 10 लाख के चार कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। वर्ष 08-09 के 10 लाख के कार्य जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुलभ कॉम्पलैक्स निर्माण (अनुमानित लागत 12.50) कार्य का संशोधित प्रस्ताव भिजवाया गया। शेष राशि नगरपालिका द्वारा अपने मद में से व्यय की जायेगी।
Top
6. MLALAD
इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 07-08 में आबंटित चारों कार्यों (अनुमानित लागत 13.00 लाख) को पूर्ण करवा दिया है एवं कार्यों की यू.सी. बनाकर भिजवायी गयी है। नये कार्यों हेतु प्रस्ताव विधायक महोदय की स्वीकृति प्राप्त कर भिजवाये जा रहे हैं।
Top
7. T.F.C.
बारहवां वित्त आयोग योजना के अन्तर्गत नगरपालिका को कुल 100 लाख रूपये की राशि दी जा चुकी है। जिसमें से 83 लाख के कार्य ठोस कचरा प्रबन्धन एवं सडक पेच वर्क के अन्तर्गत किये जा चुके हैं। 17 लाख रूपये की स्वीकृति हाल ही जारी हुई है। जिन्हें मुख्यालय के निर्देशानुसार पुन: लौटाना है।
Top
8. S.J.S.Y.
शहरी जन सहभागी योजना के अन्तर्गत वर्ष 05-06 में 30 लाख रूपयों के कार्य स्वीक़त किये गये थे। इसमें 5 कार्य स्वीक़त किये गये थे। ये सभी पांचों कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। वर्ष 06-07 में पांच कार्य स्वीकृत किये गये थे, उनमें से तीन कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। दो कार्य प्रगति पर है। वर्ष 08-09 में तीन कार्य (अनुमानित लागत 56 लाख के) जिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड, ट्रोमा वार्ड, स्त्री वार्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 09-10 में इन वार्डों के पास प्रतीक्षालय एवं चिकित्सालय परिसर में सुलभ कॉम्पलैक्स (अनुमानित लागत 30.00 लाख) के कार्य प्रस्तावित है।
Top
9. B.A.D.P.
इस योजना के अन्तर्गत एक कार्य आदर्श स्टेडियम में इण्डोर स्टेडियम का शेष कार्य है, जिसमें संवदेक द्वारा पुन: कार्य प्रारम्भ कर दिया है। वर्ष 08-09 में एक कार्य टाउनहॉल में ध्वनि संप्रेषण एवं विद्युतिकरण सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। इस कार्य पर 25.00 लाख रूपये खर्च होने की संभावना है।
Top
10. अनुपम मिशन योजना
शहर के चौराहों एवं पार्कों के सौन्दर्यकरण हेतु अनुपम मिशन योजना के अर्न्गत सर्किट हाउस के सामने स्थित इन्दिरा उद्यान एवं मल्लीनाथ सर्किल को सौन्दर्यकरण एवं रखरखाव हेतु राजवेस्ट पॉवर प्लाण्ट को गोद दिया गया है।
विवेकानन्द सर्किल से शहीद स्मारक सर्किल एवं महावीर नगर मुख्य मार्ग के सहारे ग्रीन प्लान योजना एवं विभिन्न चौराहों पर हरियाली हेतु कन्सलटेण्ट का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।
Top
11. लैण्ड बैंक निर्माण
नगरपालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थित स्टे प्लॉट का संकलन कर लैण्ड बैंक बनाया गया है। जिससे उपलब्ध भूखण्डों की नीलामी कर नगरपालिका की आय को बढाया जा सके।
Top
12. सफाई व्यवस्था
1. बाड्मेर शहर की सफाई व्यवस्था हेतु 6 सर्किल में 180 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रत्येक सर्किल में कचरा उठाकर ठोस कचरा प्रबन्धन के स्पॉट तक पहुंचाने हेतु एक-एक ट्रेक्टर की व्यवस्था है। जो सफाई कर्मचारियों द्वारा पॉइण्टस पर इकट्ठे किये गये कचरे को भरकर ठोस कचरा प्रबन्धन तक पहुंचाने का कार्य करता है।
2. घर घर कचरा इकट्ठा करने हेतु 6 टैक्सियां कार्यरत हैं, जो घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करती है।
3. विभिन्न बस्तियों तथा मुख्य मार्गों पर कचरा बॉक्स रखवाये गये हैं, जिनसे मशीन द्वारा कचरा उठाया जाता है। 20 नये कचरा बॉक्स क्रय करने हेतु टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है। 30 अगस्त तक सप्लाई प्राप्त कर ली जावेगी।
4. सभी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस में रहने हेतु पाबन्द किया गया है।
5. सभी दुकानदारों को अपनी दुकान पर डस्टबिन रखने हेतु पाबन्द किया गया है।
6. इस प्रकार शहर की सफाई व्यवस्था हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
7. सफाई व्यवस्था हेतु एक जे.सी.बी., छ- ट्रेक्टर, एक सिवरेज जेटिंग मशीन, 27 बडे कचरा पात्र, एक लिफ्टिंग मशीन एवं करीब 100 व्हील बेरोज उपलब्ध है।
नगरपालिका मण्डल, बाड्मेर
|
क्र. स. |
नाम निकाय |
कुल उपलब्ध भूमि एकड में |
आवासीय |
वाणिज्यिक |
अन्य |
होटल |
विशेष विवरण एवं प्राप्त आय (लाखों में) |
|
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
|
1 |
नगरपालिका बाडमेर |
महावीर नगर बाडमेर |
20 X 49 = 9800 Sqf. 10 Plots |
255 X 260 = 66360 Sqf. |
- |
- |
50 लाख |
|
2 |
|
महावीर नगर जे ब्लॉक |
20x45=9000 Sqf 10 Plots |
- |
- |
- |
60 लाख |
|
3 |
|
चौहटन रोड |
- |
170x110 = 18700 Sqf. |
- |
- |
- |
|
4 |
|
मौखी नं. 8 |
100x100 = 10000 Sqf. |
-- |
-- |
-- |
- |
|
5 |
|
वार्ड नं. 6 |
200x100 = 20000 Sqf |
-- |
-- |
-- |
-- |
|
6 |
|
राठियों की पोल |
70 x 110 = 7700 Sqf |
-- |
-- |
-- |
-- |
|
7 |
|
मल्लीनाथ सर्किल के पास |
-- |
26 निर्मित दुकानें |
-- |
-- |
-- |
|
8 |
|
मल्लीनाथ सर्किल के पास |
-- |
115 x 30 = 3450 Sqf |
-- |
-- |
-- |
|
9 |
|
मल्लीनाथ सर्किल के पास |
-- |
110 x 20 = 2200 Sqf. |
-- |
-- |
-- |
|
10 |
|
टाउनशिप सदर थाने के पास |
3.60 बीघा खसरा नं. 1665/5, 1678, 1680 |
-- |
-- |
-- |
9 बीघा खाली करवाई गई है, शेष पर अतिक्रमण है। |
|
11 |
|
टिडडी विभाग के पास |
5 बीघा ख.नं.1179 |
87120Sqf. |
-- |
-- |
-- |