Home

ALL INFORMATION AS ON 01/07/2009

 

 

बाडमेर जिला स्‍वास्‍थ्‍य परिदृश्‍य परिचय

      स्‍वास्‍थ्‍य नागरिक राष्‍ट्र एवं समाज की मानवीय सम्‍‍पति है। व्यक्ति के अस्‍वस्‍थ होने पर उसकी कार्य क्षमता में कमी आती है, जिससे सम्‍पूर्ण राष्‍ट्र एवं समाज के समग्र विकास पर प्रभाव पडता है। अत: जनहित की दृष्टि से सरकार ना‍गरिको को चिकित्‍सा सुविधा उपलब्‍ध कराती है।

 

      भौ‍गोलिक दृष्टि से राजस्‍थान मे बाडमेर क्षैत्रफल की दृष्टि से दूसरा बडा जिला है। इसके उत्‍तर में जैसलमेर, दक्षिण में जालोर, पूर्व में पाली एवं जोधपुर जिला स्थित है तथा पश्चिमी सीमा पाकिस्‍तान से सटी हुई है। बाडमेर जिले में वर्षा का औसत 306.45 मी. है। जिले की जलवायु शुष्‍‍क है तथा गर्मियों में अधिक गर्मी एवं सर्दियों में अधिक सर्दी रहती है। बाडमेर जिले का कुल क्षेत्रफल 28387 वर्ग किलोमीटर है। बाडमेर जिले में 4 उपखण्‍ड, 8 तहसील, 8 पंचायत समिति, 2 नगरपालिका क्षेत्र बाडमेर व बालोतरा हैं। जिले की ग्रामीण जनसंख्‍या बहुत दूर दूर तक गांवों एवं ढाणियों में बिखरी हुई है।

        जिले में साधनों की स्‍वल्‍पता तथा कठिन वातावरणीय परिस्थितियों के कारण जिले के नागरिको को समुचित चिकित्‍सा सुविधाऐं उपलब्‍ध करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। जिसको पूर्ण करने हेतु जिले का चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग कृत संकल्‍प है।

       जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षैत्रों में रहने वाले नागरिकों को चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें उपलब्‍ध कराने हेतु जिले में निम्‍नांकित चिकित्‍सा संस्‍थान व राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम संचालित हैं :-

राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन

      प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवतापूर्ण उपलब्‍धता कराने तथा गरीब एवं ग्रामीण जनता तक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की पहुंच उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन प्रारंभ किया गया है। राज्‍य स्‍तर पर दिनांक 30 मई 2005 को राज्‍य स्‍तरीय समारोह में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। आधारभूत ढांचा सुधार, परिवार कल्‍याण, प्रजनन एवं बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना एवं समेकित रोग निगरानी परियोजना राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत एकीकृत किये गये हैं। इस मिशन का उद्देश्‍य शिशु एवं मातृ मृत्‍यु दर में कमी लाना, जनसंख्‍या स्थिरीकरण तथा स्‍थानीय म‍हामारी सहित संचारी और गैर संचारी रोगो की रोकथाम और नियंत्रण रोग प्रतिरक्षण एवं पोषण जैसी जन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सभी को सुलभ कराना है। राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत बाडमेर जिले में माह दिसम्‍बर 2008 तक निम्‍न उपलब्धियाँ अर्जित की गई हैं।

 

आशा सहयोगिनी चयन

      बाडमेर जिले में आशा सहयोगिनी के 2093 पद स्‍वीकृत हैं जिसके तहत जिले में 1056 आशा सहयोगिनी का चयन कर प्रथम चरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है तथा 930 प्रशिक्षित (द्वितीय चरण) आशा सहयोगिनीयां कार्य कर रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में एम.सी.एच.एन. के दिन महिलाओं का व बच्‍चों का टीकाकरण कार्य करवाती हैं तथा प्रसव के दौरान गर्भवती महिला के साथ चिकित्‍सा संस्‍थान पर आती हैं और गांवो में एक स्‍वास्‍थ्‍य प्रेरक के रूप में कार्य कर रही हैं।

 

कुल आशा सहयोगिनी लक्ष्‍य

प्रथम चरण प्रशिक्षण प्राप्‍त

द्वितीय चरण प्रशिक्षण प्राप्‍त

2093

1056

930

 जननी सुरक्षा योजना

      संस्‍थागत प्रसव होने पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रसवोपरांत 1700/- रूपये की राशि एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000/- रूपये की राशि प्रोत्‍साहन के रूप में संस्‍था के प्रभारी द्वारा चैक से प्रसूता को डिस्‍चार्ज से पूर्व दी जा रही है जिले में अभी तक निम्‍नानुसार संस्‍थागत प्रसव के उपरान्‍त प्रसूताओं को लाभ दिया जा चुका है।  

वर्ष

2006-07

2007-08

2008-09 (up to Dec 08)

कुल संस्‍थागत प्रसव

8413

12700

17069

 निर्बन्‍ध राशि

      राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत प्रति वर्ष चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के गुणवता सुधार हेतु चिकित्‍सालयों में आवश्‍यक सुविधाओं को विकसित करना व चिकित्‍सालयों का रख रखाव, भवन मरम्‍मत मरीजों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास जैसे आवश्‍यक फर्नीचर, बी.पी. मापक यंत्र, वजन मशीन लेबर टेबल, परीक्षण टेबल, पलंग, कम्‍बल बिस्‍तर इत्‍यादि हेतु उपलब्‍ध करवाये गये है इसके अलावा भवन मरम्‍मत उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो का रख-रखाव हेतु इस राशि का उपयोग किया जा रहा है। निर्बन्‍ध राशि वर्ष 2005-06 से लगतार निम्‍नानुसार कराई गई है।

क्रम सं.

नाम संस्‍थान

राशि रू.

संस्‍थान की संख्‍या

जारी किश्‍त

1

राजकीय सामान्‍य चिकित्‍सालय बाडमेर

500000.00 प्रति वर्ष

1

1

2

राजकीय नाहटा चिकित्‍सालय बाडमेर

500000.00 प्रति वर्ष

1

1

3

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र समस्‍त

100000.00 प्रति वर्ष

14

3

4

प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र समस्‍त

25000.00 प्रति वर्ष

58

3

5

उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र समस्‍त

10000.00 प्रति वर्ष

468

5

6

ग्रामीण स्‍वच्‍छता एवं स्‍वास्‍थ्‍य समिति

10000.00 प्रति वर्ष

380 (ग्राम पंचायत)

1

7

ग्राम स्‍वास्‍थ्‍य समिति (प्रत्‍येक राजस्‍व गांव)

10000.00 प्रति वर्ष

1964

1

 विशिष्‍ट एवं आधारभूत चिकित्‍सकीय प्रसव सुविधा केन्‍द्र (CEmOC & BEmOC)

      राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर प्रसव के दौरान आपात स्थिति के समय उपचार की व्‍यवस्‍था की जाएगी जिसके तहत इन स्‍थानों पर ब्‍लड स्‍टोरेज यूनिट, सिजेरियन करने की व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध करवाई जाएगी। एवं प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर प्रसव के दौरान होने वाली कठिनाईयों के लिए जिले में निम्‍न चिकित्‍सा संस्‍थानों को क्रमोन्‍नत किया गया है इन स्‍थानों पर कार्यरत चिकित्‍सकों एवं नर्सिग स्‍टाफ को 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण जिला चिकित्‍सालय बाडमेर में करवाया जाएगा इनका कार्य प्रगति पर है। 

क्रम सं

CEmOC

क्रम सं.

BEmOC

1

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र चौ‍हटन

1

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र पादरू

2

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र शिव

2

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र पारलू

3

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र गुडामालानी

3

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र रामसर

4

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र धोरीमन्‍ना

4

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र भियांड

5

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र सिणधरी

5

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र गिडा

6

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र बायतू

6

प्राथमिक स्‍वा केन्‍द्र सेडवा

7

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र समदडी

 

 

मॉडल उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र

      ग्रामीण क्षेत्र स्‍तर पर संस्‍थागत प्रसव को बढावा देने के लिए उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र स्‍‍थल पर लेबर रूम का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके तहत अब प्रसव दक्ष महिला स्‍वा. कार्यकर्ता द्वारा उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर भी करवाया जा सकेगा। जिले में 15 लेबर रूम यूरोपियन कमीशन के तहत निर्माण करवाये जा चु‍के है अब 155 उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर लेबर निर्माण करवाये जा चुके है व अब 155 उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर लेबर निर्माण की स्‍वीकृति प्राप्‍त हो गई है। 25 उप स्‍वा. केन्‍द्रो पर लेबर रूम का निर्माण कार्य सम्‍बन्धित पंचायत समिति के माध्‍यम से शुरू किया जा चुका है।

वर्ष

2006-07

2007-08

2008-09

स्‍वीकृत लेबर रूम संख्‍या

25

34

96

 

नवजात शिशु रक्षा इकाई एवं बाल कुपोषण केन्‍द्र

      राजकीय चिकित्‍सालय बाडमेर में नवजात शिशु व कुपोषित बच्‍चो की देखभाल व उपचार के लिए नवजात शिशु रक्षा ईकाई एवं बाल कुपोषण केन्‍द्र (FBNC & MTC) वार्ड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को 52.00 लाख रू. की राशि हस्‍तानान्‍तरित की जा चुकी है जिसके लिए स्‍थान का चयन कर निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर है।

विभिन्‍न संस्‍थानों पर चिकित्‍सा भवन निर्माण एवं मरम्‍मत कार्य

      जिले में राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत विभिन्‍न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्‍वा. केन्‍द्रो पर चिकित्‍सालयों के भवनों लेबर रूम निर्माण, वार्ड का निर्माण, ऑपरेशन थियेटर का निर्माण व बिजली फिटिंग व अन्‍य मरम्‍मत कार्य के लिए स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई है। जिसका निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कार्य प्रगति पर है।

विभिन्‍न संस्‍थानों पर कर्मचारी आवासीय भवन निर्माण कार्य

      जिले में राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत सामुदायिक स्‍वास्थ्य केन्‍द्र पर चिकित्‍सक, पेरा मेडिकल स्‍टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन निमार्ण की  स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई है जिसके शिव, कल्‍याणपुर, सिवाणा, समदडी, धोरीमन्‍ना, गुडामालानी, सिणधरी, पचपदरा में क्‍वाटर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है व रामसर तथा विशाला में कार्य के लिए भूमि का चयन अपेक्षित है।

क्रम सं

नाम संस्‍थान

चिकित्‍सा अधिकारी

पैरा मेडिकल

वार्ड बॉय

1

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र कल्‍याणपुर  

4

4

1

2

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र शिव

2

3

1

3

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र गुडामालानी

2

4

1

4

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र धोरीमना

2

3

0

5

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र सिणधरी

1

4

0

6

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र बायतु

2

4

0

7

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र समदडी

1

3

0

8

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र गडरारोड

3

3

0

9

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र सिवाना

2

3

1

10

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र विशाला

4

4

1

11

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र पचपदरा

2

4

0

12

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र कवास

3

3

1

13

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र रामसर

2

3

1

14

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र भियाड

0

3

0

15

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र गिडा

1

3

0

16

सामुदायिक स्‍वा केन्‍द्र पादरू

0

2

0

मेडिकल मोबाइल यूनिट

        जिले के दूर दराज के क्षेत्रो में आम जनता चिकित्‍सा सुविधा सेवाएं उपलब्‍ध करवाने के लिए एनजीओं के माध्‍यम से दो मेडिकल मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को निःशुल्‍क चिकित्‍सा सेवाएं एवं दवाइयां उपलब्‍ध करवाई जा रही है। वर्तमान में बाडमेर जिले के लिये मेडिकल मोबाइल यूनिट का संचालन पी सी बी ट्रस्‍ट जोधपुर द्वारा किया जा रहा है।

एम्‍ब्‍यूलेन्‍स सुविधा

राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत निम्‍न सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर आपात कालीन स्थिति में मरीज को रेफरल कर उच्‍च चिकित्‍सा संस्‍थान में इलाज के लिए तीन उक्‍त स्‍थानों पर एम्‍ब्‍यूलेन्‍स उपलब्‍ध करवाई गई है।

      1 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र समदडी

      2 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र रामसर

      3 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र शिव

ईएमआरआई सुविधा

    जिले में 3 एम्‍ब्‍यूलेन्‍स ईएमआरआई के तहत बाडमेर, बालोतरा, पचपदरा में प्रारम्‍भ हो चुकी है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 108 डायल करना होगा।

आयुष

    राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर एक ही छत के नीचे आयुष कार्यक्रम के तहत 30 चिकित्‍सक (25 आयुर्वेदिक 2 यूनानी 3 होम्‍योपैथी) व 30 आयुर्वेदिक कम्‍पाउडरों की स्‍वीकृति जिले में हुई है जिसके तहत 15 स्‍थानों पर चिकित्‍सक एवं 25 स्‍थानों पर आयुर्वेदिक कम्‍पाउण्‍डरों की नियुक्ति कर सेवाएं प्रदान की जा रही है। इन स्‍थानों पर आयुर्वेदिक यूनानी होम्‍योपैथी दवाइयों की सप्‍लाई की जा रही है जिससे आम जनता को यह दवाइयां नि:शुल्‍क उपलब्‍ध हो सके।

क्रम सं     नाम पद         स्‍वीकृत पद  पदस्‍थापन   रिक्‍त पद

1           आयुर्वेद चिकित्‍सक             25            17             8

2           होम्‍योपैथी चिकित्‍सक            3             3            0

3           युनानी चिकित्‍सक               2            1            1

4           आयुर्वेद कम्‍पाउडर              30          26           4

ग्रामीण एवं दुर्गम भता

    ग्रामीण एवं दुर्गम भता- राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो पर कार्यरत संविदा चिकित्‍सकों का ठहराव ज्‍यादा हो और लोगों को दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्‍सा सुविधा समय पर उपलब्‍ध हो सके। यह व्‍यवस्‍था पूरे जिले में सभी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर लागू है।

जीएनएम की भर्ती

    जिले में सभी प्राथमिक एवं सामुदा‍यिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर दो-दो जी एन एम की भर्ती प्रक्रियाधीन है। जिसमें जिले में सभी स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को स्‍टाफ की कमी का जो सामना करना पड रहा था इनकी भर्ती के बाद स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाने में सहयोग मिलेगा।

मोबिलिटी स्‍पोर्ट

    राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र एवं प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर चिकित्‍सा अधिकारियों को चिकित्‍सा सुविधा उपलब्‍ध करवाने एवं कार्य की मानिटरिंग के लिए 7 दिन की मोबिलिटी स्‍पोर्ट 800/- रूपये प्रति दिन के हिसाब से दिये जा रहे है। जिसका उपयोग 4 दिन एम सी एच एन दिवस पर वेकशिन सप्‍लाई में भी काम में लिया जा सकेगा।

परिवार कल्‍याण कार्यक्रम

      परिवार नियोजन कार्यक्रम देश में 1951 में शुरू किया गया था तभी से राजस्‍थान में भी इसका क्रियान्‍वन किया जा रहा है। प्रारम्‍भ में इसका उद्देश्‍य मात्र जनसंख्‍या नियोजन था, किन्‍तु बाद में इसमें जनशिक्षा तथा प्रचार प्रसार का समावेश किया गया ताकि परिवार नियोजन के उद्देश्‍यों को प्राप्‍त किया जा सके। प्रजनन आयु वाली महिलाओं और छोटे बच्‍चों 0 से 5 वर्ष के स्‍वास्थ्य को कार्यक्रम में जोडने के पश्‍चात कार्यक्रम का स्‍वरूप बदल दिया गया और परिवार नियोजन के स्‍थान पर परिवार कल्‍याण कार्यक्रम को शुरू किया गया। गुणवता लाने की दष्टि से वर्ष 1996-97 से राज्‍य में विधिवार लक्ष्‍यों की समाप्ति कर दी गई है। इस कार्यक्रम के अन्‍तर्गत्त विधिवार लक्ष्‍यों का थोपना बन्‍द कर कार्यकर्ता जनता की मांग के आधार पर लक्ष्‍य स्वयं निर्धारित करते है।

परिवार कल्‍याण कार्यक्रम के मुख्‍य उद्देश्‍य

1. जनसंख्‍या स्‍थायित्‍व

2. शि‍शु-मत्‍यु नियंत्रण

3. मातृ-मत्‍यु नियंत्रण

बाडमेर जिले में वर्ष 2008-09 के आवंटित लक्ष्‍यों के विरू दिसम्‍बर 2008 तक अर्जित उपलब्धि-

 अ.- परिवार नियोजन

क्र.सं.

माह

नसबन्‍दी

आई.यू.डी.

07-08

08-09

07-08

08-09

इस माह

अब तक

इस माह

अब तक

इस माह

अब तक

इस माह

अब तक

1

अप्रेल 08

203

203

382

382

559

559

697

697

2

मई 08

158

361

301

683

1195

1754

897

1594

3

जुन 08

139

500

186

869

1562

3316

1185

2779

4

जुलाई 08

83

583

208

1077

1531

4847

1379

4158

5

अगस्‍त 08

59

642

79

1156

955

5802

1489

5647

6

सितम्‍बर 08

70

712

180

1336

1078

6880

862

6509

7

अक्‍टुबर 08

125

837

133

1469

991

7871

519

7028

8

नवम्‍बर 08

786

1623

1409

2878

733

8604

560

7588

9

दिसम्‍बर 08

2049

3672

2381

5259

611

9215

410

7998

योग-

3672

9133

5259

15109

9215

48848

7998

43998

 0 से 1 वर्ष तक के बच्‍चों की टीकाकरण प्रगति

क्र. स.

संस्‍थान

लक्ष्‍य

टीकाकरण 0 1 वर्ष

बी.सी.जी.

डी.पी.टी.

ओ.पी.वी.

मीजल्‍स

उपलब्धि

प्रतिशत

उपलब्धि

प्रतिशत

उपलब्धि

प्रतिशत

उपलब्धि

प्रतिशत

1

बाडमेर शहर

2659

3198

120.27

780

29.33

791

29.75

691

25.99

2

बायतु खण्‍ड

6633

4696

70.80

4352

65.61

4219

63.61

2532

38.17

3

बाडमेर खण्‍ड

7213

5399

74.85

5144

71.32

5103

70.75

3801

52.70

4

शिव खण्‍ड

5767

4781

82.90

3983

69.07

4049

70.21

2456

42.59

5

धोरीमन्‍ना खण्‍ड

7827

6132

78.34

6302

80.52

6223

79.51

4398

56.19

6

चौहटन खण्‍ड

7132

5617

78.76

5910

82.87

5891

82.60

4055

56.86

7

सिणधरी खण्‍ड

7272

5027

69.13

5181

71.25

5114

70.32

3382

46.51

8

बालोतरा शहर

1957

1282

65.51

993

50.74

993

50.74

901

46.04

9

बालोतरा खण्‍ड

8494

6368

74.97

6262

73.72

5855

68.93

4230

49.80

10

सिवाना खण्‍ड

6756

4733

70.06

4302

63.68

4156

61.52

2178

32.24

11

अन्‍य संस्‍थान

0

0

0.00

94

0.00

93

0.00

130

0.00

जिला बाडमेर

61710

47233

76.54

43303

70.17

42487

68.85

28754

46.60

 जिले का तुलनात्‍मक विवरण  

क्र.सं.

मद

2007-08

2008-09

लक्ष्‍य

उपलब्धि

प्रतिशत

लक्ष्‍य

उपलब्धि

प्रतिशत

 

1

नसबंदी

15039

7455

49.57

15992

5259

32.89

 

2

आई.यु.डी.

9025

10544

116.83

11276

7998

70.93

 

3

ओरल पिल्‍स

42707

44037

103.11

49420

38005

76.90

 

4

निरोध

51218

46504

90.80

60260

42332

70.25

 

जनमंगल कार्यक्रम -

      राज्‍य में जनसंख्‍या स्‍थायित्‍व व शिशु मातृ मत्‍यु दर में कमी लाने हेतु वर्ष 1992 में राजस्‍थान सरकार द्वारा अलवर व उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षैत्रों में जनमंगल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की प्रारभिंक सफलता को देखते हुए वर्ष 1997-98 से इसे राज्‍य के सभी जिलों में आरम्‍भ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्‍य उद्देश्‍य निम्‍नानुसार है-

1. महिला एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को सम्‍बल प्रदान करना।

2. महिलाओं को अधिक बच्‍चों के जन्‍म, दो बच्‍चों के जन्‍म के मध्‍य में कम अंतर एवं कम उम्र में प्रसव उत्‍पीडन से मुक्‍त कराना।

      ग्रामीण परिवेश में लैगिंक समानता, पति-पत्‍नी में परिवार के नियोजन हेतु संवाद को प्रोत्‍साहन एवं प्रजनन जागरूकता के माध्‍यम से सीमित परिवार हेतु अंतराल साधनों की मांग बढाना। बाडमेर जिले में 1952 जनमंगल जोडे कार्य कर रहे है।

प्रजनन एवं बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम

    राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विश्‍व बैंक के सहयोग से प्रजनन एवं बाल स्‍वास्थ्य कार्यक्रम राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण सेवाओं में गुणात्‍मक एवं प्रभावी सुधार लाने, जनसंख्‍या स्‍थायीत्‍व को प्राप्‍त करने तथा शिशु एवं मातृ मूत्‍यु दर को कम करने के लिये 1997 से लगातार क्रियान्वित है।

दाई प्रशिक्षण

    ग्रामीण एवं दूर दराज के क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव हेतु दाई प्रशिक्षण प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर समय समय पर करवा कर उन दाईयों को प्रशिक्षित किया जाता है। अब तक जिले में कुल 2358 प्रशिक्षित दाई के रूप में कार्य कर रही है।

आरसी एच कैम्‍प

    ग्रामीण एवं दूर दराज के क्षेत्रों में स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण सेवाओं में गुणात्‍मक एवं प्रभावी सुधार लाने, जनसंख्‍या स्‍थायीत्‍व को प्राप्‍त करने तथा शिशु एवं मातृ के स्‍वास्‍थ्‍य सेवाये प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र स्‍तर पर प्रतिमाह 6 आरसीएच केम्‍पो का आयोजन किया जाता है अभी तक कुल 30 कैम्‍प माह दिसम्बर 08 तक आयोजन किये जा चुके हैं।

एसबीए प्रशिक्षण

    जननी को सुरक्षित प्रसव करवाने हेतु ए एन एम एवं एल एच वी को एसबीए का प्रशिक्षण दिया जाता है। बाडमेर जिले में अब तक एस बी ए प्रशिक्षण के तीन चरण हो चुके है। 

 

जिला ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य समिति

रजिस्ट्रेशन नम्‍बर 165/बाडमेर/2005 06

समिति के सदस्‍यों की सूची

क्र.सं.

समिति के सदस्‍यों के नाम एवं पता

पद का नाम

1

जिला कलक्‍टर, बाडमेर

अध्‍यक्ष

2

सी.ई.ओ. जिला परिषद बाडमेर

सह अध्‍यक्ष  

3

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी बाडमेर

मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी

4

अति. मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी प.क. बाडमेर

सदस्‍य

5

जिला आयुर्वेद अधिकारी, बाडमेर

सदस्‍य

6

जिला प्रजनन एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी बाडमेर

सदस्‍य

7

उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाडमेर

सदस्‍य

8

समन्‍वयक, सम्‍पूर्ण स्‍वच्‍छता अभियान, बाड्मेर

सदस्‍य

9

अधिशासी अभियन्‍ता, पीएचईडी, बाडमेर

सदस्‍य

10

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारभिंक/ माध्‍यमिक

सदस्‍य

11

उपखण्‍ड अधिकारी हैड क्‍वाटर

सदस्‍य

12

चिकित्‍सा अधिकारी प्रभारी सा.स्‍वा.केन्‍द्र समस्‍त  

सदस्‍य

13

जिला प्रोग्राम प्रबन्‍धक एनआरएचएम     

सहजकर्ता

14

सचिव, शिल्‍पी संस्‍थान, बाडमेर

सदस्‍य

15

सचिव, स्ष्टिी  संस्‍थान, बाडमेर

सदस्‍य

 

 जिला ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन,बाडमेर  

 मिशन के सदस्‍यों की सूची

क्र.सं.

समिति के सदस्‍यों के नाम एवं पता

पद का नाम

1

जिला प्रमुख, बाडमेर

अध्‍यक्ष

2

जिला कलक्‍टर, बाडमेर

उपाध्‍यक्ष

3

सी.ई.ओ. जिला परिषद बाडमेर

सह अध्‍यक्ष  

4

विधायक समस्‍त जिला बाडमेर

सदस्‍य

5

संयुक्‍त निदेशक, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाये, जोन जोधपुर

सदस्‍य

6

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारभिंक/ माध्‍यमिक बाडमेर

सदस्‍य

7

जिला योजना अधिकारी बाडमेर

सदस्‍य

8

जिला आयुर्वे‍द अधिकारी, बाडमेर

सदस्‍य

9

प्रमुख चिकित्‍सा अधिकारी, बाडमेर

सदस्‍य

10

जिला प्रजनन एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, बाडमेर

सदस्‍य

11

अति. मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी बाडमेर

सदस्‍य

12

अधिशासी अभियन्‍ता, पीएचईडी, बाडमेर

सदस्‍य

13

जिला परिवहन अधिकारी, बाडमेर

सदस्‍य

14

उपनिदेशक, महिला एवं बालविकास विभाग, बाडमेर

सदस्‍य

15

चिकित्‍सा अधिकारी प्रभारी, प्रा.स्‍वा. केन्‍द्र मण्‍डली

सदस्‍य

16

जिला परियोजना समन्‍वयक, आरएचएसडीपी, बाडमेर

सदस्‍य

17

प्रधान, समस्‍त पंचायत समिति, जिला बाडमेर

सदस्‍य

18

श्री बाबूसिंह, सरपंच ग्राम पचांयत नगोणी धतरवालों की ढाणी बायतु

सदस्‍य

19

श्रीमती जेठी देवी , सरपंच, बेरीवाला तला, सिणधरी

सदस्‍य

20

श्रीमती इन्‍दरी देवी, सरपंच कापराउ, चौहटन

सदस्‍य

21

श्री उदयभान सिंह, सरपंच चाडी, बाडमेर

सदस्‍य

22

श्री रोशन अली, सरपंच नवोडा बेरा, बालोतरा     

सदस्‍य

23

श्री मोतीराम, सरपंच रानीदेशी पुरा, सिवाना

सदस्‍य

24

सचिव धारा संस्‍थान, बाडमेर

सदस्‍य

25

सचिव कृष्‍णा संस्‍थान, बाडमेर

सदस्‍य

 

 जिला स्‍तरीय अधिकारियों की सूची मय सम्‍पर्क सूत्र

क्र.सं.

पद का नाम

सम्‍पर्क सूत्र

1.

डॉ. गणपतसिंह, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी बाडमेर

9414633819, 02982- 230462

2.

डॉ. लालाराम परमार, प्रमुख चिकित्‍सा अधिकारी, बाडमेर

02982 230402

3.

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह, अति. मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (प.क.) बाडमेर

9460088345

02982- 230307

4.

डॉ. मांगीलाल बोहरा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, बाडमेर

9414295068

 02982-231115

5.

डॉ. गोरधनसिंह चारण, उप मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (स्‍वास्‍थ्‍य) बाडमेर

9251124344   02982-230276

6.

डॉ. भवानीशंकर गहलोत, जिला परियोजना समन्‍वयक, आरएचएसडीपी, बाडमेर

9414194863     02982 230771

7.

जिला क्षय रोग अधिकारी, बाडमेर

9251124344   02982-230276

8.

श्री कमलेश बसंल, जिला कार्यक्रम प्रबन्‍धक एनआरएचएम बाडमेर

9829245046   02982- 230524

 प्र.चि../ख.मु.चि../सा.स्‍वा.केन्‍द्र अधिकारियों के सम्‍पर्क सूत्र

क्र.सं.    

संस्‍थान     

स्‍थान

अधिकारी का नाम  

मोबाईल नम्‍बर

ऑफिस /घर

1.

राजकीय चिकित्‍सालय

बाडमेर

डॉ. लालाराम परमार

 

02982-230369

02982-230402

2.

राजकीय चिकित्‍सालय

बालोतरा     

डॉ. जी.सी. वडेरा    

9414384393

9950921198

02988- 220910

3.

खण्‍ड 

बाडमेर

डॉ. एफ.आर. राठी

9413527068

02982- 231062

4.

खण्‍ड 

बायतु

डॉ. देवेन्‍द्र चौधरी

9414532026

02982- 241400

5.

खण्‍ड 

बालोतरा

डॉ. दिनेश चारण

9414531056

02988- 224011

6.

खण्‍ड 

सिवाना

डॉ. सुरेश सोमानी

9460087626

02901 223245

7.

खण्‍ड 

सिणधरी

डॉ. सुआ लाल

9413527825

02984- 284300

8.

खण्ड 

धोरीमन्‍ना

डॉ. विष्‍णुराम विश्‍नोई

9414106662

02986 264900

9.

खण्‍ड 

चौहटन

डॉ. शम्‍भूराम गढवीर

9414531575

02989 286117

10.

खण्‍ड 

शिव

डॉ. महेश गौतम    

9413503178

02987 253364

11.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

कवास

डॉ. भैरूसिंह डूडी

9414756114

02982 - 223044

12.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

बायतु

डॉ. एमआर छीपा

9414531786

02982- 241400

13.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

पचपदरा

डॉ. वीरेन्‍द्र गॉधी

9414282386

02988 281517

14.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

कल्‍याणपुर

डॉ. आर.आर. सुथार

9414133179

02980 255210

15.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

सिवाना

डॉ. गुमानसिंह राठौड

9413032956

02901 230677

16.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

समदडी

डॉ. जी.एल. राठौड

9828658765

02900 276210

17.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

शिव

डॉ. एन.के. कोठीवाला

9414493491

02987 253364

18.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

बिशाला

डॉ. ताराचन्‍द साकेवाल

9461525314

02985 204029

19.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

सिणधरी

डॉ. हरीश चौहान

9461217477

02984 284300

20.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

रामसर

डॉ. एफ.आर. राठी

9413527068

02982- 231062

21.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

गडरा रोड

डॉ. संजीव मित्‍तल

9784302011

02981 278489

22.

सा.स्वा.केन्‍द्र

चौहटन

डॉ. शम्‍भूराम गढवीर

9414531575

02989 286117

23.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

गुडामालानी

डॉ. एफ.आर. विश्‍नोई

9414530058

02983 280808

24.

सा.स्‍वा.केन्‍द्र

धोरीमन्‍ना

डॉ. विष्‍णुराम विश्‍नोई

9414106662

02986 264900

 

Photo Gallery